

महबूबाद। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। पति ने पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। यह मामला तेलंगाना के महबूबाद जिले का है।
चिलाकोडू गांव के रहने वाले गाडे राजेश्वर राव की शादी 2016 में भवानी से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। वह खम्मम के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करते हैं। राजेश्वर राव के अनुसार, 27 जुलाई को जब वे दोपहर के खाने के लिए घर लौटे, तब उन्होंने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

इस घटना के बाद अगले दिन (28 जुलाई) स्थानीय बुजुर्गों की मौजूदगी में एक ग्राम पंचायत बुलाई गई। राजेश्वर का आरोप है कि उसी दिन जब वह अपने बड़े भाई को लाने पास के एक गांव जा रहे थे, तब पत्नी के कथित प्रेमी और कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव ‘सैदुलु’ ने उनका पीछा किया। हालांकि, वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागे।
बचने के बाद जब राजेश्वर ने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन की जांच की, तब उनके होश उड़ गए। फोन की व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट में एक खौफनाक साजिश छिपी हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैट में पत्नी भवानी ने सैदुलु से कहा था, “या तो मेरे पति की एक्सीडेंट में हत्या कर दो, वरना मैं खुदकुशी कर लूंगी।”
पत्नी ने कथित तौर पर यह भी निर्देश दिया था कि हत्या घर के बाहर की जाए, ताकि उसे एक सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके।
पति राजेश्वर ने इन सभी बातचीत के स्क्रीनशॉट ले लिए और सबूत के तौर पर अपने पास सुरक्षित रख लिए। इसके बाद 1 अगस्त को उन्होंने दोरनाकल पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को खम्मम रूरल पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप भी लगाया है।
इसके बाद खम्मम रूरल सर्किल इंस्पेक्टर ने पुष्टि की है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। डिजिटल सबूतों (चैट्स) की सत्यता की पुष्टि होने के बाद आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



