पश्चिम बंगाल : इन छह विधानसभा सीटों पर होगा दोबारा मतदान

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान हुई गड़बड़ियों के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लि‍या है। चार जिलों की छह विधानसभा सीटों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है।

पहले चरण के मतदान (23 अप्रैल) में राज्य के 152 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई, जिसमें रिकॉर्ड स्तर का मतदान दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान कई जगहों से हिंसा, झड़प और मतदान प्रक्रिया में बाधा की खबरें भी सामने आईं।

कुछ इलाकों में पत्थरबाजी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। कहीं-कहीं ईवीएम से जुड़ी शिकायतें और मशीनों में गड़बड़ी सामने आई। कुछ बूथों पर मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप लगे।

इन घटनाओं को गंभीर मानते हुए चुनाव आयोग ने जांच के बाद संबंधित बूथों/क्षेत्रों में मतदान को रद्द कर दिया।

चुनाव आयोग के अनुसार, जिन जगहों पर दोबारा मतदान होगा, वहां कानून-व्यवस्था बिगड़ी। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान प्रभावित हुआ। तकनीकी या प्रशासनिक गड़बड़ी पाई गई।

चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि यदि कहीं भी गड़बड़ी या छेड़छाड़ पाई जाती है, तो वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा।

हजारों संवेदनशील बूथ पहले से चिन्हित किए गए थे। केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई गई। वेबकास्टिंग और निगरानी को मजबूत किया गया।

यहां री-पोलिंग होगी

मुर्शिदाबाद
जंगीपुर
रानीनगर

नार्थ 24 परगना
भाटपाड़ा
जगद्दल

साउथ 24 परगना
कैनिंग पूर्व

पूर्वी मेदिनीनगर
नंदीग्राम

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *