दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, इसे लेकर व‍िवाद में

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू की पुष्टि के बाद पिछले कुछ दिनों से उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने सुबह अभिनेत्री से संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

पूनम ढिल्‍लों सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की अध्यक्ष भी है। स्वास्थ्य संबंधी खबरों के बीच पूनम हाल ही में CINTAA के भीतर हुए विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं।

CINTAA की महासचिव उपासना सिंह ने एक पॉडकास्ट के दौरान अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे पर संगठन में तानाशाही चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके गुट द्वारा उन लोगों को कारण बताओ नोटिस भेजे जाते हैं, जो उनकी बात से सहमत नहीं होते।

उपासना सिंह और समिति से इस्तीफा देने वाले 11 सदस्यों ने पैरेंट बॉडी FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) और रजिस्ट्रार से पारदर्शी तरीके से नए चुनाव कराने की मांग की है।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनम ढिल्लों ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह इस तरह की बयानबाजी में शामिल नहीं होना चाहतीं, क्योंकि यह बहुत अशोभनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये आरोप उस व्यक्ति की निराशा और अधिक महत्व पाने की इच्छा को दर्शाते हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *