
Jharkhand Weather Alert : रांची। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, राज्य के कुछ जिलों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
वज्रपात का खतरा
जारी की गई आधिकारिक चेतावनी के मुताबिक इन जिलों के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

इसका करें पालन
लोग इस मौसम के मिजाज को देखते हुए पूरी तरह सतर्कता बरतें। किसी भी सुरक्षित पक्के मकान या स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं खड़े हों। वज्रपात के खतरे को देखते हुए बिजली के खंभों और ऊंचे ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान किसान अपने खेतों में नहीं जाएं। मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
इन जिलों में असर
मौसम केंद्र बोकारो, चतरा, धनबाद, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, रामगढ़ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

