मौसम अपडेट : इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम देश
Spread the love

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली का दौर जारी रहने की संभावना है। मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। कई राज्‍यों में बहुत भारी बारिश भी होगी।

उत्तर-पश्चिम भारत

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में आज यानी 17 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पंजाब में भी इन दोनों दिनों के दौरान कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

पूर्वी राजस्थान में 17 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में छिटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।

मध्य भारत

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 और 19 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक; 17 और 20-22 सितंबर को छिटपुट से कुछ स्थानों पर बारिश।

पूर्वी मध्य प्रदेश में 17-18 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश; 19-22 सितंबर को छिटपुट से कुछ स्थानों पर वर्षा।

विदर्भ में 17-21 सितंबर के दौरान छिटपुट से कुछ स्थानों पर बारिश और 22 सितंबर को कई स्थानों पर वर्षा।

छत्तीसगढ़ में 19-22 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक। 17-18 सितंबर को छिटपुट वर्षा की संभावना।

छत्तीसगढ़ में 20 से 22 सितंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी भारत

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 से 22 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17-18 सितंबर और 22 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। ओडिशा में 19-22 सितंबर के दौरान व्यापक वर्षा का अनुमान है।

बिहार और झारखंड में 17 से 22 सितंबर के दौरान छिटपुट से कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

यहां भारी बारिश

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 17 और 19-22 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश; 18 सितंबर को बहुत भारी बारिश की भी संभावना।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 सितंबर को भारी बारिश की संभावना।

बिहार में 17-18 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश।

ओडिशा में 18-20 सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना।

पूर्वोत्तर भारत

अरुणाचल प्रदेश में 17 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। असम, मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17-22 सितंबर के दौरान इन राज्यों में छिटपुट से कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।

बहुत भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश में 17 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश।

असम और मेघालय में 17 और 19 सितंबर को भारी बारिश की संभावना।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 सितंबर को भारी बारिश की संभावना।

असम और मेघालय में 17-20 सितंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक हो सकती है। अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में 17-18 सितंबर के दौरान आकाशीय बिजली की संभावना है।

पश्चिम भारत

गुजरात क्षेत्र में 17-19 सितंबर के दौरान और सौराष्ट्र और कच्छ में 17 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 17-22 सितंबर के दौरान छिटपुट से कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। गुजरात क्षेत्र में 20-22 सितंबर को और सौराष्ट्र-कच्छ में 18-22 सितंबर के दौरान छिटपुट वर्षा हो सकती है।

गुजरात क्षेत्र में 17-18 सितंबर और सौराष्ट्र-कच्छ में 17-18 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17-22 सितंबर के दौरान छिटपुट से कुछ स्थानों पर बारिश।

केरल और माहे में 19-22 सितंबर को छिटपुट बारिश, 17-18 सितंबर को कई स्थानों पर वर्षा।

लक्षद्वीप में 19-22 सितंबर को छिटपुट बारिश, 17-18 सितंबर को कई स्थानों पर वर्षा।

तटीय कर्नाटक में 17-19 सितंबर को छिटपुट बारिश और 20-22 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश।

उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 17-18 सितंबर को छिटपुट बारिश और 19-22 सितंबर को कई स्थानों पर वर्षा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *