

- सुमन शर्मा बनीं सावन क्वीन
रांची। विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 के तत्वावधान में ‘महिला उद्यमी प्रदर्शनी सह तीज महोत्सव’ का आयोजन 15 अगस्त, 2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री किशन लाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सीए जयप्रकाश शर्मा एवं झारखंड प्रदेश संगठन महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस प्रदर्शनी में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की महिला उद्यमियों एवं अन्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 10 से 12 स्टॉल लगाए। इनमें राखी, इमिटेशन ज्वेलरी, परिधान तथा व्यंजन शामिल थे। मंच संचालन तनुजा शर्मा ने किया।


सीए जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि हमें नारी शक्ति पर गर्व है। विप्र फाउंडेशन अब महिला उद्यमियों के स्वरोजगार को वैश्विक मंच दिलाने के लिए तत्पर है। मुख्य अतिथि अशोक पुरोहित ने कहा कि नारी शक्ति असीम है। महिलाओं का इस तरह व्यावसायिक परिवेश में आत्मनिर्भर होना समाज के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नृत्य (जूनियर) प्रतियोगिता की विजेता आध्या शर्मा, नियति शर्मा, श्रद्धा भारद्वाज रहे। नृत्य (सीनियर) सुमन शर्मा, रश्मि शर्मा और सोनल शर्मा विजेता रहे। सावन क्वीन प्रतियोगिता की विजेता सुमन शर्मा, फर्स्ट रनर अप रेखा शर्मा और सेकंड रनर अप तनुजा शर्मा रहीं।

कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में रेखा शर्मा और उमंग जोशी का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद झारखंड प्रदेश संगठन महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने किया।
समारोह को सफल बनाने में अमित मनी शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, अमर शर्मा, राहुल वशिष्ठ, संजीव शर्मा, श्याम सुंदर गोवला, अंजू शर्मा, सुमन शर्मा, प्रभा शर्मा, पिंकी शर्मा, तनुज शर्मा, कविता सारस्वत, रश्मि सारस्वत, नीतू शर्मा तथा पायल शर्मा, श्वेता भारद्वाज का सहयोग रहा। यह जानकारी विप्र फाउंडेशन के अमित मणि शर्मा ने दी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



