

विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उल्लास और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। अहले सुबह से ही पूरे प्रखंड में देशभक्ति गीतों की धुन गूंजने लगी। निर्धारित समय पर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, पंचायत भवनों से लेकर चौराहों तक तिरंगा लहराता नजर आया। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सभी के हाथों में तिरंगा और चेहरे पर गर्व साफ दिख रहा था।


प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। थाना परिसर में थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने ध्वजारोहण किया। पुलिस के जवानों ने सलामी दी।
प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में डॉ. मंजय, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में प्रबंधक प्रेमवर्धन व झारखंड कौशल विकास केंद्र पर प्रबंधक विकास चंद्रा ने ध्वजारोहण किया।

कांडी पंचायत सचिवालय में मुखिया विजय राम, पतरिया में मुखिया पुष्पा देवी, पतीला में मुखिया अमित कुमार दुबे, लमारी कला में मुखिया शशि कुमारी, घटहुआं कला में मुखिया कौशल्या देवी, चटनियां में मुखिया पूजा कुमारी ने अपने-अपने पंचायत भवनों पर तिरंगा फहराकर ग्रामीणों को विकास और एकता का संदेश दिया।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटहेरिया में छठी लाल प्रसाद, गोसांग में गोविंदर राम, राजा घटहुआं में श्रवण राम, चटनियां में कुलदीप राम, प्राथमिक विद्यालय पिपरडीह में बिपिन कुमार पांडेय और द इंडियन पब्लिक स्कूल लमारी कला में उदित कुमार बैठा ने ध्वजारोहण किया।
विभिन्न कार्यक्रमों में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, प्रभारी कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, बीपीओ कमलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी गणेश सिंह चौधरी, रोजगार सेवक असलम खान, छोटन बैठा, पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजीज अंसारी, पंचायत सचिव प्रवीण कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण, शिक्षक, छात्र, आंगनबाड़ी सेविका और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और मिष्ठान वितरण किया गया। कुल मिलाकर पूरा कांडी प्रखंड राष्ट्र प्रेम में डूबा हुआ था। तिरंगे की शान और शहीदों की याद ने हर दिल में नई ऊर्जा का संचार किया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



