युवक की संदिग्ध मौत को लेकर कांडी थाना गेट के सामने सड़क पर उतरे ग्रामीण

झारखंड
Spread the love

व‍िवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के श्रीनगर गांव के युवक ओमप्रकाश चंद्रवंशी की संदिग्ध मौत के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को कांडी थाना गेट के सामने सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने लगभग 4 घंटे तक मुख्य सड़क को जाम रखा, जिससे मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विदित हो कि श्रीनगर गांव निवासी कुलदीप चंद्रवंशी के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश चंद्रवंशी का शव 4 जुलाई को मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भौंराहा पहाड़ के समीप एक पेड़ से लटकता मिला था। परिजनों का आरोप है कि शव के चेहरे पर तेजाब भी डाला गया था, जिससे यह हत्या की साजिश लगती है। हत्यारों ने आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।

मोहम्मदगंज पुलिस ने 5 जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के पिता कुलदीप चंद्रवंशी ने बताया कि ओमप्रकाश का विवाह 28 अप्रैल, 2026 को कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढबरिया गांव निवासी उदय चंद्रवंशी की पुत्री मेनका कुमारी से हुई थी। ओमप्रकाश 24 जून को ससुराल गया था।

उसकी पत्नी मेनका कुमारी ने 1 जुलाई को कांडी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके तीन दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित हत्या है। इसमें मृतक की पत्नी की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो। इस संबंध में कांडी थाना में लिखित आवेदन देने के बावजूद 5 दिनों तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

ये भी पढ़े : ACB की बड़ी कार्रवाई : म्यूटेशन के बदले ₹10 हजार घूस लेते CO, राजस्व कर्मचारी और उनका भाई गिरफ्तार

सड़क जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। सूचना पाकर गढ़वा एसडीपीओ दिल्लू लोहरा कांडी थाना पहुंचे। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम व हरिहरपुर ओपी प्रभारी मोहम्मद नसीम अंसारी ने परिजनों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

एसडीपीओ दिल्लू लोहरा ने कहा की पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तकनीकी व वैज्ञानिक आधार पर भी जांच की जा रही है। पर्याप्त सबूत मिलने पर दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *