कराची। पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों का कहर जारी है। यहां के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर और हाफिज सईद के करीबी सहयोगी शेख यूसुफ अफरीदी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफरीदी पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमलावरों ने उसे संभलने या भागने का कोई मौका नहीं दिया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह हमला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ।
अफरीदी को लश्कर-ए-तैयबा का सीनियर/टॉप कमांडर माना जाता था। वह आतंकी नेटवर्क में अहम भूमिका निभाता था और हाफिज सईद का करीबी बताया जाता था।
अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियां इसे टारगेट किलिंग मानकर जांच कर रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों पर “अज्ञात हमलावरों” द्वारा हमले बढ़े हैं।
हालिया घटना से आतंकी नेटवर्क के अंदर भी डर और अस्थिरता देखी जा रही है। पाकिस्तान के सुरक्षा एजेंसी भी परेशान है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

