जमशेदपुर। नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) के दो कैडेट्स आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय का चयन मेंस अंडर 18 एशिया कप-2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता काकामिगाहारा, जापान में आयोजित की जाएगी। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 मई से 6 जून तक आयोजित किया जाएगा।
यह अंतिम चयन हाल ही में 15 मई से 20 मई तक भोपाल में आयोजित भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 18 द्विपक्षीय श्रृंखला के बाद हुआ है। इसमें एनटीएचए के तीन कैडेट्स प्रारंभिक 24 सदस्यीय संभावित टीम का हिस्सा बने थे। इनमें जयसन कंडुलना भी शामिल थे।
उस श्रृंखला के दौरान डिफेंस में आशीष और मिडफील्ड में प्रेमचंद के शानदार एवं उच्च स्तरीय प्रदर्शन ने भारतीय टीम में उनकी जगह पक्की कर दी। इस उपलब्धि पर एनटीएचए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव ने कहा कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम की अंतिम 18 सदस्यीय टीम में आशीष और प्रेमचंद के चयन पर हमें बेहद गर्व है।
श्री सिंह ने कहा कि हमारी अकादमी और झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा और एनटीएचए में दिए जा रहे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की गुणवत्ता को साबित किया है। हमें पूरा विश्वास है कि जापान में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने की मुहिम में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जमशेदपुर स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी एक अत्याधुनिक हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर के रूप में कार्य कर रहा है, जो हॉकी प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें निखारने के लिए समर्पित है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLKस्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

