नई दिल्ली। बड़ी खबर पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद से आई है, जहां भारत का एक और दुश्मन मारा गया।
साल 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने इस खूंखार आतंकी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने मुजफ्फराबाद स्थित उसके ठिकाने पर घुसकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब आतंकी हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद में अपने दफ्तर में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
हमजा बुरहान को कई गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए यह आतंकी पाकिस्तान में अपनी पहचान छिपाकर रहता था और खुद को एक ‘टीचर’ बताता था।
हमजा बुरहान भारत के लिए एक बड़ा सिरदर्द बना हुआ था। वह न केवल पुलवामा हमले की साजिश में शामिल था, बल्कि पिछले कुछ सालों से पीओके के इलाके में नए आतंकियों को ट्रेनिंग भी दे रहा था।
इसके अलावा, वह भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आतंकियों की घुसपैठ कराने का मुख्य जरिया था। सीमा पार से भारत में हथियारों की सप्लाई में भी उसका बड़ा हाथ था।
बताते चलें कि, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें भारत के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इस कायरतापूर्ण हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए महज 12 दिन के भीतर 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक की थी।
वायुसेना के इस जांबाज ऑपरेशन में जैश के कई आतंकी ठिकाने जमींदोज कर दिए गए थे। पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मनों की रहस्यमयी मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बड़े आतंकी वहां इसी तरह बेमौत मारे जा चुके हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

