बेंगलुरु। अभिनेता प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ बेंगलुरु की एक अदालत के गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने की खबर सामने आई है। अभिनेता को पहले भी दो बार समन भेजा गया था, पर वे सुनवाई के लिए नहीं आए थे।
मामला कथित तौर पर विभिन्न राज्यों में एक से अधिक वोटर आईडी रखने के आरोपों से जुड़ा है। रिपोर्टों के अनुसार, अदालत ने पाया कि प्रकाश राज को पहले दो बार समन भेजा गया था। हालांकि, वे सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रकाश राज के नाम पर कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और अन्य राज्यों में मतदाता पहचान पत्र दर्ज हैं। भारतीय चुनावी नियमों के अनुसार एक व्यक्ति केवल एक ही स्थान पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हो सकता है। उसके पास एक ही वैध वोटर आईडी होनी चाहिए। इसी आधार पर अदालत में शिकायत दायर की गई थी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बेंगलुरु की 48वीं एसीजेएम अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान प्रकाश राज की अनुपस्थिति पर नाराज़गी जताई और गैर-जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें पेश करने के निर्देश भी दिए हैं। हालांकि, यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपों की सत्यता पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
दूसरी ओर, प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने इन दावों का खंडन भी किया है। मामले पर अपना पक्ष रखने की बात कही है।
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि प्रकाश राज हाल के वर्षों में चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और लोकतांत्रिक मुद्दों पर खुलकर टिप्पणी करते रहे हैं। अब उनके खिलाफ लगे आरोपों और अदालत की कार्रवाई ने राजनीतिक और सोशल मीडिया बहस को और तेज कर दिया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

