
धनबाद में 22 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
धनबाद। बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आई है, वासेपुर में 2004 में गैंगस्टर फहीम खान के घर पर AK-47 से हमला हुआ था। इस मामले में अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने यह फैसला दिया। यह घटना 29 जनवरी 2004 की है। हमले के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई थी। फायरिंग में उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति शाहिद के पैर में गोली लगी।
दोषियों को हत्या, आपराधिक साजिश, गैरकानूनी जमावड़ा, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं में सजा मिली। आर्म्स एक्ट में सात साल और हत्या के प्रयास में दस साल की सजा सुनाई। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
करीब 22 साल पुराने इस मामले में अदालत ने 28 सितंबर 2026 को तीनों को दोषी ठहराया था। 3 अक्टूबर को सजा पर सुनवाई हुई और उन्हें उम्रकैद की सजा मिली। वकील शाहबाज सलाम ने फैसले की जानकारी दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

