अन्नपूर्णा सेवा में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में रविवार को श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किये। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री राधा-कृष्ण का दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री राधारानी को आकर्षक एवं मनोहारी आभूषणों और पुष्पों से अलंकृत किया गया।

मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान को महाप्रसाद अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ।

महाप्रसाद में मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, लीची शरबत, सत्तू पानी, शीतल जल एवं आलू चिप्स का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी।

भजन-संध्या के उपरांत सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में प्रभु का गुणगान कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि सुबह से लेकर देर शाम तक पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए।

इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, संजय सर्राफ, विष्णु सोनी, पवन पोद्दार, सुरेश भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *