

नई दिल्ली। बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आई है, जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टेंडर में कथित अनियमितताओं, तकनीकी शर्तों में हेरफेर और रिश्वत के मामले में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने मंगलवार को पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ एवं आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के प्रोपराइटर पंकज वर्मा शामिल हैं।


एसीबी के अधिकारियों मुताबिक, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 10/2024 की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है।
यह मामला दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर 11 मई 2024 को दर्ज किया गया था। जांच में आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी के उन्नयन और क्षमता बढ़ाने से संबंधित टेंडर प्रक्रिया में ऐसी तकनीकी शर्तें शामिल की गईं, जिनसे एक विशेष तकनीक प्रदाता कंपनी को फायदा पहुंचा और प्रतिस्पर्धा सीमित हुई।

एसीबी के अनुसार प्रस्तावित पायलट अध्ययन नहीं कराया गया। साथ ही इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक और मीडिया को लेकर प्रतिबंधात्मक शर्तें जोड़ी गईं तथा उपचारित पानी के जरूरी मानकों को तकनीकी शर्तों से बाहर रखा गया।
जांच एजेंसी का दावा है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण में निजी व्यक्तियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के बीच टेंडर की शर्तों, शुद्धिपत्र और अन्य दस्तावेजों को लेकर बातचीत सामने आई। आरोप है कि इन दस्तावेजों में किए गए बदलाव बाद में एसटीपी के टेंडर में शामिल किए गए।
एसीबी ने वित्तीय लेनदेन की जांच में रिश्वत और कमीशन की रकम के कथित हस्तांतरण का भी पता लगाया है। एजेंसी के अनुसार, यूरोटेक से जुड़े संस्थानों से एएन एंटरप्राइजेज को रकम भेजी गई और इसके बाद धनराशि सरकारी अधिकारियों तथा उनके रिश्तेदारों तक पहुंची।
जांच में तत्कालीन डीजेबी सीईओ उदित प्रकाश राय और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों में करीब 1.52 करोड़ रुपये पहुंचने का आरोप है। एसीबी के अनुसार इस रकम का इस्तेमाल कथित तौर पर अचल संपत्ति खरीदने में किया गया।
जांच एजेंसी ने कहा है कि छहों आरोपियों से पूछताछ के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उन्हें 18 अगस्त को कानून के अनुसार गिरफ्तार किया गया।
मामले में धन के पूरे लेनदेन और कथित अपराध से अर्जित रकम की जांच जारी है। एसीबी ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



