मॉनसून के प्रवेश के बाद बदला मौसम, इन राज्‍यों में होगी भारी बारिश, यहां सताएगी गर्मी

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरलम में प्रवेश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। कई राज्‍यों में भारी बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में कुछ और राज्‍यों में भारी बारिश होने के संकेत मिले हैं। इस स्थिति के बाद भी कई जगहों पर गर्मी सताती रहेगी।

आईएमडी के अनुसार मॉनसून और प्रगति करते हुए पश्चिम-मध्य एवं पूरे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और पूरे नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम सहित असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के कुछ भागों को कवर कर लिया है। मानसून की यह प्रगति पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत में व्यापक वर्षा का संकेत दे रही है।

प्रमुख स्थिति

अगले 7 दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा (7–20 सेमी) की संभावना।

8 से 10 जून के बीच कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 10 जून तक 2–3 डिग्री बढ़ सकता है, इसके बाद 2–4 डिग्री की गिरावट संभव है।

पूर्वोत्तर भारत

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8–13 जून तक व्यापक वर्षा जारी रहेगी।

9–13 जून के दौरान कई स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना। नदियों के जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थितियों पर निगरानी रखने की सलाह।

दक्षिण भारत

सबसे ज्यादा खतरा कर्नाटक में। तटीय, उत्तर आंतरिक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 8–10 जून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जैसी स्थिति।

केरल में 8–13 जून तक लगातार वर्षा। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 8–11 जून तक भारी वर्षा की संभावना।

पश्चिम भारत

कोंकण और गोवा में 8–11 जून तक भारी वर्षा। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 8–9 जून के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं।

उत्तर भारत

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 8–13 जून तक हल्की से मध्यम वर्षा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11–13 जून के दौरान बारिश और आंधी की संभावना।

बिहार में हालात

बिहार में 8 से 13 जून के बीच रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है। 8–9 जून और 12–13 जून को गरज-चमक और 40–60 किमी/घंटा की तेज हवाएं।

10–11 जून को भारी वर्षा की संभावना। 10–11 जून को आंधी के दौरान हवा की गति 50–70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

झारखंड व बंगाल

झारखंड में 8–13 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 11–12 जून को तेज आंधी और 50–70 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 जून को बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां लू

पश्चिमी राजस्थान में 8–11 जून
पंजाब में 8–11 जून
हरियाणा और दिल्ली में 8–11 जून
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9–11 जून
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9–10 जून
पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10–11 जून
तटीय आंध्र प्रदेश में 8 जून

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *