सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। रांची जिले की पिठोरिया पुलिस ने यौन शोषण के फरार आरोपी बिरजू मुंडा के घर पर कुर्की वारंट का इश्तेहार रविवार को चिपकाया। आरोपी बिरजू मुंडा (पिता गोंदरा मुंडा, मुरपीरी, बुढ़मू थाना, रांची) का रहने वाला है। पिठोरिया पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक महिला ने बिरजू मुंडा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस की कई बार दबिश के बाद भी वह हाथ नहीं आया। इसी मामले में कोर्ट से कुर्की वारंट मिलने के बाद रविवार को पिठोरिया पुलिस टीम आरोपी के पैतृक गांव मुरपीरी पहुंची। उसके घर पर इश्तेहार चस्पा कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को तय समय सीमा में कोर्ट में सरेंडर करने को कहा है। हाजिर नहीं होने पर चल-अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही बिरजू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

