- Horoscope : 8 जून, 2026 का राशिफल
मेष
अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी। बुजुर्गों का सम्मान करें।
वृष
पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। रुका धन मिलने के योग है। नौकरी में पदोन्नति के चांस हैं। सेहत का ख्याल रखें। यात्रा करने में सतर्क रहें।
मिथुन
निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। यात्रा में सावधानी बरतें।
कर्क
करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
सिंह
व्यस्त रहें, मस्त रहें। दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। खुश खबर मिलने का दिन है। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
कन्या
दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी। यात्रा में सावधानी बरतें।
तुला
दूसरों के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, पर आपको लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे। विवाद से दूर रहें।
धनु
क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे है। समय पर संभल जायें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका नहीं करें। सतर्क रहें।
मकर
घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।
कुंभ
दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। उन्हें भी समय दें। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
मीन
काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक व मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

