सीसीएल में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय इस वर्ष भी बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभा के संवर्धन के लिए ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन कर रहा है। यह शिविर 18 से 31 मई, 2026 तक प्रातः 6 बजे से 8.30 बजे तक गांधी नगर क्रीड़ागन में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में 253 बच्चे भाग ले रहे हैं।

शिविर का उद्घाटन 18 मई को प्रातः 6 बजे महाप्रबंधक (वित्त) डी. देवी प्रसाद ने किया। श्री प्रसाद ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस शिविर में बच्चों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वॉलीबॉल प्रशिक्षण निशिकांत पाठक, संजय ठाकुर एवं सतीश कुमार द्वारा दिया जा रहा है। क्रिकेट प्रशिक्षण जीशान खान, धनंजय सेंद्रिय एवं लालन सिंह द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

क्रिकेट में 102 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 20 बालिकाएं और 82 बालक शामिल हैं। वॉलीबॉल में 151 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 72 बालिकाएं और 79 बालक शामिल हैं।

दोनों खेलों में कुल 253 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 92 बालिकाएं और 161 बालक रहे। शिविर के सुचारु एवं सफल आयोजन में मोहित राज मिंज, रवि शंकर मंडल एवं राकेश कुमार पाठक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230