अर्ध निर्मित भवन में रखे मिले भरे हुए 13 गैस सिलेंडर

झारखंड
Spread the love

  • कालाबाजारी के संदेह में भवन सील, होगी कार्रवाई

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल को मिली गुप्त सूचना के आलोक में सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोनपुरवा भट्टी मोहल्ला स्थित एक गली में बने अर्धनिर्मित भवन में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां से 13 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए गए। साथ ही, बड़ी मात्रा में गैस चूल्हों से संबंधित उपकरण भी पाए गए।

पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति जयकृष्ण संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जानकारी के अनुसार आरोपी गैस मरम्मत की दुकान संचालित करता है। बरामद सभी सिलेंडर इंडेन गैस एजेंसी के पाए गए।

उसने बताया कि वह इंडियन गैस के लिए डिलीवरी का काम करता था। मौके से ही इंडेन गैस एजेंसी के स्थानीय संचालक से दूरभाष पर संपर्क कर इस संबंध में जानकारी ली गई। एजेंसी की ओर से भी उक्त व्यक्ति को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि नहीं की जा सकी।

मामला संदिग्ध प्रतीत होने और गैस सिलेंडरों की संभावित कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन भवन को सील कर दिया। साथ ही संबंधित गैस एजेंसी को बरामद सिलेंडरों के सत्यापन, जिम्मेनामा एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिस अर्धनिर्मित भवन में सिलेंडर रखे गए थे, उसके भवन स्वामी के विरुद्ध भी अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौके पर गढ़वा थाने के पुलिस उप निरीक्षक अविनाश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230