शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला में समर कैंप का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा ने शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला में पांच दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का शुभारंभ 2 जून को किया। यह 6 जून तक चलेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के स्मरण, सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख रूपा अग्रवाल और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना ओझा एवं सुनीता ओझा ने किया।

उषा विजयवर्गीय ने ओम् का उच्चारण एवं गायत्री मंत्र और मंजू केडिया ने हमको मन की शक्ति देना प्रार्थना एवं भजन सिखाया।

समर कैंप के पहले दिन कक्षा 6, 7, 8 की 85 छात्राओं ने हिस्सा लिया। बेबी शर्मा ने योग, मीतू विजयवर्गीय ने नृत्य और समिति की बहनों ने एनवेलप मेकिंग और चित्रकला का प्रशिक्षण दिया।

रांची शाखा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने स्वागत किया। मंच संचालन रीता केडिया और धन्यवाद बबीता नारसरिया ने किया।। सभी बच्चों को ड्राइंग कापी, कलर, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर, टॉफी, बिस्कुट और स्नेक्स दिए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नैना मोर, रेखा जैन, वीणा बुबना, अर्चना अग्रवाल, पूनम टेकरीवाल, स्वर्ण जैन, चंदा सिंघल का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *