बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे छात्र, एक की मौत, दूसरा घायल

झारखंड
Spread the love

गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के शामकोना केमटे गांव के दो छात्र बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक घटना में एक छात्र की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है।

मृतक की पहचान राजरोनीत केरकेट्टा (18 वर्ष), पिता रॉबर्ट केरकेट्टा, निवासी शामकोना केमटे के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र आशीष तिर्की (19 वर्ष) भी उसी गांव का रहने वाला है। दोनों जय किशन प्लस टू हाई स्कूल, मांझाटोली में 12वीं कक्षा के छात्र थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों छात्र स्कूल में कक्षा समाप्त होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों युवक केराडीह स्थित नए पुल के समीप एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। दोनों छात्रों को तत्काल रायडीह उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान राजरोनीत केरकेट्टा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आशीष तिर्की को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

घटना की सूचना अस्पताल कर्मियों ने गुमला थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी विनय महतो सदर अस्पताल पहुंचे। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *