प्रधानाध्यापक के प्रतिनियोजन का छात्रों ने किया विरोध, की तोड़फोड़

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय में गुरुवार को छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह के प्रतिनियोजन के विरोध में छात्रों ने सड़क जाम कर दिया। जमकर तोड़फोड़ की।

प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह का प्रतिनियोजन 12 अगस्त को डंडई प्रखंड के लवाही कला जमा दो उच्च विद्यालय में कर दिया गया था। इसके विरोध में छात्र-छात्राएं गुरुवार को हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सड़क पर उतर आए। कांडी-मझिआंव-भवनाथपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने एक मीडिया हाउस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सी, टेबल, पंखे और अन्य सामान तोड़ने के बाद मीडिया हाउस में आग भी लगा दी गई। उपद्रवियों ने प्रमुख सतेन्द्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय की गाड़ी पर भी हमला कर शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि मनरेगा के कनीय अभियंता देवकुमार सिंह के साथ मारपीट की गई। आधार कार्ड बनाने वाले कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई।

स्थिति नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। इसमें कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बावजूद थाना प्रभारी डटे रहे। छात्रों के प्रदर्शन से कांडी की मुख्य सड़क लगभग 7 घंटे तक पूरी तरह जाम रही। इससे आवागमन ठप हो गया और प्रखंड कार्यालय का काम भी बाधित हुआ।

सूचना पर एसडीपीओ दिलु लोहरा, बीडीओ राकेश सहाय और पीएसआई ब्रिज कुमार मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद तब स्थिति सामान्य हुई जब जिला से प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह की वापसी का लिखित आदेश जारी किया गया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *