

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की जांच कर रही CID की विशेष टीम ने वांछित 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंट तामिला (एक्सीक्यूशन) के लिए राज्य के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। यह कार्रवाई CID थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत की जा रही है।
कॉपी का मिलान और स्क्रूटनी
CID के अनुसार अनुसंधान (जांच) के दौरान साक्ष्य जुटाने के लिए OMR Carbon Copy के मिलान और स्क्रूटनी (जांच-परख) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में अनुसंधान निरंतर जारी है। जैसे-जैसे नए साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधि-सम्मत (कानूनी) कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
इन आरोपियों की हो रही तलाश
आदित्य पाण्डेय – पेप्सी ग्राउण्ड, थाना-नामकुम, जिला-रांची
पवन कुमार सिंह – हरिनगर, थाना-टाटीसिलवे, जिला-रांची
रविशंकर कुमार – बारालोटा, थाना-टाउन थाना, जिला-पलामू

संतोष कुमार सिंह – हमीदगंज, थाना-टाउन थाना, जिला-पलामू
सानन्द प्रकाश – सेक्टर 3, थाना-बोकारो स्टील सिटी, जिला-बोकारो
लालू कुमार यादव – कोरा, थाना-सदर, जिला-हजारीबाग
सौरभ कुमार पाण्डेय – हथगर, थाना-बेंगाबाद, जिला-गिरिडीह
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



