

- Horoscope : 14 अगस्त, 2026 का राशिफल
मेष
आत्मविश्वास से काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आसानी से पार कर सकेंगे। सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। निवेश से फायदे के संकेत हैं।
वृष
आर्थिक योजना को बल मिलेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है। बड़े रोजगार के अवसर इंतजार कर रहे हैं।

मिथुन
दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। बच्चों से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।
कर्क
वाद-विवाद के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपका ध्यान भटक सकता है। कार्यालय में प्रेम प्रसंग की संभावना आपको कार्य से दूर ले जा सकती है।

सिंह
मेहनत रंग लाएगी। अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें।
कन्या
दिन सामान्य रहेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। विज्ञान के छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। थकान महसूस करेंगे।
तुला
पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। फायदा भी हो सकता है। कोई भी बात नाप-तोल पर करें। बिना सोचे समझे कोई निर्णय नहीं लें। किसी अच्छे जानकर से भी पैसे और पेशे से संबंधित सुझाव ले सकते हैं, जो कि फायदेमंद साबित होगा।
वृश्चिक
कुछ नया करने की इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। इससे लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में सामने बड़ी मुश्किलें हैं। समझ नहीं पाएंगे कि आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए।
धनु
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भाई-बहन के रिश्तों में मिठास आएगी। एक-दूसरे से दिल खोलकर बातें शेयर करें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। मेहनत करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। सलाहकार का चुनते समय सावधान रहें।
मकर
ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे।
कुंभ
आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें। सवारी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। कीमती वस्तुओं के खोने या नष्ट होने की आशंका है।
मीन
दिन थकावट भरा रहेगा। घरेलू कामों की वजह से भाग-दौड़ बनी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। किसी को उधार देने से बचें। नया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)



