नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया गरम कपड़े और खाद्य पदार्थों का वितरण

झारखंड
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गरम कपड़े और खाद्य पदार्थों का वितरण किया। यह कार्य ‘स्कूल सोशल रिस्पांसिबिलिटी” क्लब के तत्‍वावधान में किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापिकाओं क्‍लब की प्रभारी सुषमा प्रिय और  घटा गिरी के मार्गदशन में कार्यक्रम किया गया।

रांची के अलबर्ट चौक एवं  रेलवे स्टेशन के आसपास रिक्शाचालकों, दिहाड़ी मज़दूरों, ठेलेवालों, रेजा-कुलियों, गरीब महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों के बीच कंबल, शॉल, स्वेटर, वस्त्र  एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या  किरण यादव ने कहा कि इस तरह की परम्परा समाज के लिए एक उपयोगी कदम है। इससे जहां एक ओर  बच्चों में मानवीय मूल्यों का विकास होता है, वहीं दूसरी ओर समाज को एक संदेश भी जाता है कि अगर इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास किये जाएं तो समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।

इसके साथ ही विद्यालय प्रांगण में दुर्गा पूजा के मद्देनजर नव दुर्गा रूप, दुर्गा स्तुति, धुनुची नृत्य एवं गरबा का आयोजन किया गया। इससे विद्यार्थियों में अपनी परंपरा, संस्कृति एवं कला के प्रति समर्पण एवं गर्व की भावना का विकास हो।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *