खूंटी में थाना प्रभारी सपना सुलेखा ₹50 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची की टीम ने खूंटी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अहतु थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक (SI) सपना सुलेखा को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, खूंटी जिले के हुरलूंग गांव (थाना व जिला- खूंटी) निवासी श्याम कुमार (पिता- स्व. सरजू साव) ने एसीबी के समक्ष लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी के विरुद्ध अहतु थाना (खूंटी) में 18 सितंबर, 2025 को कांड (संख्या 06/2025) दर्ज किया गया था।

झूठा आरोपी बनाया

परिवादी श्याम कुमार का आरोप है कि उन्हें इस केस में गलत नीयत से झूठा आरोपी बनाया गया था। जब वह अपनी बेगुनाही का सबूत देने और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाने अहतु थाना प्रभारी सह केस की अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सपना सुलेखा से मिले। महिला दरोगा ने दो टूक शब्दों में कहा, ‘सब बात ठीक है, लेकिन आपको 4,50,000 देना होगा, तभी काम कुछ कर सकते हैं।’

पहुंचे ACB के पास

श्याम कुमार रिश्वत देकर अपना काम नहीं कराना चाहते थे। उन्होंने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए एसीबी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर एसीबी की ओर से मामले का गोपनीय सत्यापन कराया गया। इसमें महिला पुलिस अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की बात पूरी तरह सत्य पाई गई।

जाल बिछाकर पकड़ा

सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर एसीबी रांची थाना में 29 जुलाई, 2026 को कांड (संख्या-15/2026) प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद, 30 जुलाई 2026 को एसीबी की विशेष ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही परिवादी श्याम कुमार ने रिश्वत की पहली किश्त के रूप में ₹50 हजार थाना प्रभारी सपना सुलेखा को सौंपे, घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कानूनी कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला थाना प्रभारी को हिरासत में लेकर एसीबी रांची ले जाया गया है। वहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230