पेट्रोल पंपों पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, स्टॉक रजिस्टर की जांच की

झारखंड
Spread the love

  • ईंधन की कृत्रिम कमी उत्पन्न करने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। नागरिकों से पिछले दो-तीन दिनों से फोन पर मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार अपराह्न में शहरी क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति व्यवस्था और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राहकों के साथ-साथ पेट्रोल पंप कर्मियों से भी फीडबैक लिया।

इस निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की आपूर्ति-बाधा नहीं है। इस पर एसडीएम ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में ईंधन की कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

आम नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की सहज एवं निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही, ना तो किसी पेट्रोल पंप को बिना पर्याप्त कारण बंद रखें और न ही ग्राहकों को वापस लौटायें।

यदि किसी पेट्रोल पंप को अपरिहार्य स्थिति में कुछ देर के लिए बंद करना पड़े तो बाहर स्पष्ट और बड़े अक्षरों में सूचना प्रदर्शित होना चाहिए कि उक्त पेट्रोल पंप उस समय किस कारण से बंद है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईंधन स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने का भी निर्देश दिया, ताकि आपूर्ति की स्थिति की आवश्यकता अनुरूप नियमित निगरानी की जा सके।

एसडीएम ने बताया कि उन्होंने अपने अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को एलपीजी गैस एवं पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था पर नियमित नजर रखने का निर्देश दिया हुआ है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *