इन्विक्टस स्पीक अप 2026 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने इन्विक्टस स्पीक अप 2026 में दो प्रतिष्ठित श्रेणियों में शानदार सफलता प्राप्त की। संप्रेषण कौशल और प्रदर्शन कला के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता को पुनः सिद्ध किया। विद्यालय ने इंट्यूटिव (अंग्रेजी प्रायोगिक लघु रेडियो नाटक प्रस्तुति) में सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट पुरस्कार और इनलेट (भूमिका निर्वहन, वेशभूषा और वक्तृत्व) में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इंट्यूटिव प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा के मिहित राज और विनीत कुमार मिश्रा एवं छठी कक्षा के मोहम्मद नबील अहमद की टीम ने अपनी मौलिकता, रोचक कथा-विन्यास और प्रभावशाली लेखन शैली से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट पुरस्कार अपने नाम किया।

इनलेट प्रतियोगिता में केजी टू के दिव्यांश राज जायसवाल और पहली कक्षा की ध्वनि खन्ना ने आत्मविश्वास, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और रचनात्मक प्रस्तुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विद्यालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और प्रभावी संप्रेषण कौशल का विकास किया जाता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230