- 78 वाहनों को विभिन्न मानकों का पालन नहीं करने के कारण नोटिस
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के आदेश पर 5 मई, 2026 को जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) प्रमोद कुमार केशरी के संयुक्त नेतृत्व में डोरंडा, श्यामली और जगन्नाथपुर क्षेत्र में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से स्कूल वैन एवं बसों की सघन जांच की गई।
अभियान के तहत लगभग 93 स्कूल वैन और बसों की जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज जैसे रोड टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र की गहन जांच की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि वाहनों में निर्धारित बैठने की क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जा रहा हो।
जांच में कई वाहनों द्वारा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया गया। दस्तावेजों के अद्यतन नहीं रहने तथा ओवरलोडिंग के मामलों में 32 वाहनों पर 2,04,550 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 78 वाहनों को विभिन्न मानकों का पालन नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संदर्भ में स्कूल वैन से आने-जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को केवल सुरक्षित एवं नियमों का पालन करने वाले वाहनों से ही विद्यालय भेजें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

