बाल-बाल बचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, जानें पूरा मामला

अपराध देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। हैरान कर देने वाली खबर आई है, जहां लखनऊ से दिल्ली जा रही हाईस्पीड ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार शाम मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

इस घटना से रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई, क्योंकि इसी ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी सवार थे। गनीमत यह रही कि इस पथराव में संघ प्रमुख पूरी तरह सुरक्षित हैं।

संघ प्रमुख मोहन भागवत शताब्दी एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास के ई-1 कोच में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब मक्खनपुर-फिरोजाबाद के बीच से गुजर रही थी, तभी अचानक बोगी को निशाना बनाकर पत्थर से हमला किया गया।

पत्थर सीधे उसी बोगी पर जा लगा जिसमें संघ प्रमुख मौजूद थे, जिससे खिड़की का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि मोहन भागवत दूसरी साइड बैठे थे।

पत्थर से खिड़की का कांच टूट गया। सुरक्षा और सतर्कता को देखते हुए ट्रेन को बीच रास्ते में कहीं भी रोका नहीं गया और उसे सीधे आगे के लिए रवाना रखा गया।

घटना की सूचना मिलते ही टूंडला जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मुस्तैद हो गए।

शाम 7:34 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस टूंडला जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी, सुरक्षा घेरा बेहद सख्त कर दिया गया।

सुरक्षा के कड़े प्रोटोकॉल और स्टेशन पर भीड़भाड़ को देखते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत को ट्रेन की बोगी से नीचे नहीं उतारा गया।

सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने बोगी के भीतर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। संघ प्रमुख के पूरी तरह सही-सलामत होने की पुष्टि के बाद ही सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।

टूंडला जंक्शन पर सुरक्षा जांच और जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, ट्रेन को शाम 7:41 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

इस बेहद संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने मक्खनपुर-फिरोजाबाद रेल खंड के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *