“आपन सरस्वतिया” अभियान के तहत मेराल में शुरू हुई नदी सफाई

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। “आपन सरस्वतिया” अभियान के तहत मेराल प्रखंड में सरस्वतिया नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग कार्य का शुभारंभ रविवार को किया गया। अंचलाधिकारी यशवंत नायक के नेतृत्व में स्थानीय बुद्धिजीवि, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अभियान में भाग लेते हुए नदी की सफाई शुरू की।

अभियान के दौरान नदी क्षेत्र में जमा कचरे की सफाई के साथ-साथ गाद हटाने (डी-सिल्टिंग) का कार्य भी प्रारंभ किया गया। उपस्थित लोगों ने श्रमदान कर नदी के प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने की दिशा में अपने योगदान का संकल्प लिया।

अभियान के शुभारंभ से पूर्व उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं। सरस्वतिया नदी के संरक्षण, संवर्धन एवं उसके प्राकृतिक प्रवाह को पुनर्जीवित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। लोगों ने कहा कि नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर है, जिसे सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने कहा कि जनसहभागिता से चलने वाले ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अभियान से निरंतर जुड़े रहें। नदी को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।

कार्यक्रम के दौरान मुखिया राम सागर महतो, मुखिया प्रतिनिधि मुन्नाराम, पूर्व जिप सदस्य संजय भगत, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, समाजसेवी अतहर अली अंसारी, धनंजय चौधरी, मनोज जायसवाल, रोहित कुमार, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, यासिन अंसारी, मोबिन अंसारी, रूपू महतो आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *