- रुनरो गांव में 350 एकड़ में विकसित की गई स्मार्ट फार्मिंग परियोजना
अफरोज आलम
कांके। उन्नत कृषि परियोजना के अंतर्गत सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने रांची जिले के कांके प्रखंड के रुनरो गांव का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने परियोजना के तहत निर्मित पॉलीहाउस का उद्घाटन किया। उन्नत कृषि परियोजना के बुकलेट का विमोचन भी किया।
सीएमडी ने परियोजना क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण कर किसानों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नवाचारों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने गांव में स्थापित ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन, सॉइल मॉइस्चर सेंसर और ऑटोमेटेड इरिगेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्नत कृषि परियोजना झारखंड की पहली आईओटी-सक्षम (IoT Enabled) स्मार्ट फार्मिंग परियोजना है। यह लगभग 350 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई है। इस परियोजना के माध्यम से आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर किसानों को वैज्ञानिक एवं सटीक कृषि प्रबंधन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
श्री सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को मौसम, मिट्टी की नमी एवं सिंचाई संबंधी सटीक जानकारी प्राप्त हो रही है। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव हो रहा है। उन्होंने उन्नत कृषि परियोजना को ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीक आधारित कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने पौधारोपण भी किया। किसानों और ग्रामीणों से संवाद कर परियोजना के प्रभाव एवं उनसे प्राप्त लाभों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सीसीएल के महाप्रबंधक एलएन शर्मा, महाप्रबंधक (सीएसआर) सिद्धार्थ शंकर लाल और प्रबंधक (सीएसआर) जॉन बोदरा उपस्थित थे। निधि समृद्धि फाउंडेशन की ओर से सूरज कुमार सिंहा, नमन कुमार, चंचल कच्छप मौजूद रहे। कार्यक्रम में उन्नत कृषि परियोजना से जुड़े स्मार्ट किसान सुखदेव उरांव, घुमेश्वर उरांव, सत्यनारायण उरांव सहित अन्य किसान भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सीसीएल और निधि समृद्धि फाउंडेशन के सहयोग से उन्नत कृषि परियोजना संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी आय, उत्पादकता एवं आजीविका में सुधार लाना है। यह परियोजना कृषि क्षेत्र में तकनीक एवं नवाचार के माध्यम से ग्रामीण विकास का एक सफल मॉडल बनकर उभर रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

