पत्ता तोड़ने गए दंपति पर भालू ने किया हमला, पति गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंडोबार गांव स्थित हड़हा-मड़हा पहाड़ में रविवार दोपहर एक जंगली भालू के हमले से अफरा-तफरी मच गई। पत्ता तोड़ने गए एक दंपति पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। इसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार बोंडोबार निवासी कंदरू नगेसिया अपनी पत्नी बिफनी नगेसिया के साथ पहाड़ पर पत्ता तोड़ने गए थे। दोपहर करीब 1.30 बजे झाड़ियों में छिपा एक जंगली भालू अचानक उनके सामने आ गया और हमला कर दिया।

भालू को सामने देख बिफनी नगेसिया पास में मौजूद बड़े पत्थरों के पीछे छिप गईं, जिससे वह सुरक्षित बच निकलीं। वहीं कंदरू नगेसिया भालू के हमले की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद घायल को जंगल से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सक डॉ. निकिता बोदरा ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार घायल के शरीर पर कई स्थानों पर गहरे जख्म और चोट के निशान पाए गए हैं।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली भालू और अन्य वन्य जीवों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों के सामने जान-माल का खतरा उत्पन्न हो गया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से वन्य जीवों की निगरानी बढ़ाने, प्रभावित परिवार को मुआवजा देने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

वहीं, वन विभाग की टीम मामले की जानकारी जुटाने और घटना की जांच में जुट गई है। अधिकारियों ने लोगों से जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230