बिशुनपुरा में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती मनाई गई

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुरा में रामनाथ पाल के आवास पर राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की महान शासक, कुशल प्रशासक एवं जनकल्याणकारी व्यक्तित्व थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर पृथ्वी पाल, अनिल पाल, इन्द्रदेव पाल, सुनील पाल, भीखू पाल, नवल पाल, अमरेश पाल, उदेश पाल उर्फ छोटू पाल, विकास पाल, विवेक पाल सहित पाल समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

वक्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन संघर्ष, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *