मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले रांची दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधि, दिया आमंत्रण

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और शांति समितियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट कर दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने और सपरिवार पूजा पंडालों के परिभ्रमण व मातारानी के दर्शन का सहर्ष आमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया।

सहयोग के लिए जताया आभार

प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मिल रहे पूर्ण सहयोग और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता के साथ बैठकें कर सभी समस्याओं का निराकरण समय से पूर्व ही कर दिया गया है।

पर्यावरण अनुकूल मूर्ति विसर्जन

मुख्यमंत्री ने विसर्जन के दौरान जलाशयों और पर्यावरण की सुरक्षा पर जोर देते हुए पूजा समितियों को इको-फ्रेंडली (पर्यावरण अनुकूल) विसर्जन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने और कार्य योजना तैयार करने का सुझाव दिया।

नशा मुक्ति जागरुकता बैनर

मुख्‍यमंत्री ने पूजा पंडालों में ‘नशा मुक्त झारखंड’ अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता से संबंधित बैनर और होर्डिंग्स लगाने की अपील की, ताकि युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा सके। समितियों ने इस पर सहमति जताते हुए विशेष अनाउंसमेंट करने का भरोसा दिया।

सुरक्षा व व्यवस्था के कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का महापर्व है। उन्होंने त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों को पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था, बिजली, पानी, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

मुलाकात के दौरान रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन भी उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

मुलाकात के दौरान रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मनोज पांडेय (बबलू), राजेंद्र सिंह, मुनचुन राय, विक्की यादव, राहुल यादव, अशोक चौधरी, राहुल अग्रवाल, अशोक पुरोहित, रमेश गुप्ता, मयंक गिरी और रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के अजीत सहाय, रवींद्र वर्मा, संजय मिनोचा, सागर कुमार, अमरनाथ सरकार, लखपति साव, विनोद यादव, राजन वर्मा, समीर सिंह एवं शांति समिति के जय सिंह यादव, बादल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *