
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अतिक्रमण, आवास, मुआवजा और सरकारी योजनाओं से संबंधित कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर त्वरित और न्यायसंगत कार्रवाई के निर्देश दिए।
कच्चा मकान गिरने पर आवास की गुहार
गढ़वा प्रखंड के बनपुरवा निवासी कुश कुमार दूबे ने बताया कि बारिश के कारण उनका मिट्टी का मकान गिर गया है, जिससे परिवार के सामने रहने का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने आवास योजना का लाभ देने की मांग की।
गलत व्यक्ति को मुआवजा देने का आरोप
रंका प्रखंड के मानपुर निवासी राजेश ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई कि सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित उनकी भूमि व तोड़े गए मकान का मुआवजा अंचल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया। उपायुक्त ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
दत्तक पुत्र ने मांगी न्याय की गुहार
बड़गड़ प्रखंड निवासी सूरज प्रसाद ने आवेदन देकर बताया कि गोद लेने वाले पिता अब उन्हें संपत्ति से बेदखल कर रहे हैं। उन्होंने कानूनी अधिकार दिलाए जाने का अनुरोध किया।
शिक्षिका चयन में गड़बड़ी का आरोप
भवनाथपुर की सीमा कुमारी ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की मेरिट सूची में धांधली की शिकायत की। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में गणित विषय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर होने के बावजूद अंतिम सूची से उनका नाम हटाकर कम अंक वाले अभ्यर्थी का चयन कर लिया गया।
निष्पादन में अनावश्यक देरी ना हो
उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता से प्राप्त शिकायतों का निष्पादन संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

