पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती, जानें कितनी घटी कीमत

नई दिल्ली देश बिज़नेस
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत की निजी ईंधन रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए हैं। नई कीमत 1 जुलाई, 2026 से लागू हो गई है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्‍मीद है।

यह दो वर्षों से अधिक समय में किसी भी ईंधन विक्रेता द्वारा पहली खुदरा मूल्य कटौती मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में नरमी आने के बाद लिया गया है।

गौरतलब है कि मार्च, 2026 में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के दौरान नायरा एनर्जी ने सबसे पहले पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए थे।

कंपनी ने पेट्रोल की कीमत ₹5 प्रति लीटर कम की है। डीजल की कीमत ₹3 प्रति लीटर घटाई है। कंपनी के देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। ईंधन की कीमतों में कटौती यहीं प्रभावी होगी।

फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम ने अपने खुदरा ईंधन मूल्यों में कोई बदलाव नहीं किया है।

अब बाजार की नजर इस बात पर है कि क्या अन्य निजी और सरकारी ईंधन कंपनियां भी अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में आई नरमी का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम घटाती हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *