राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की सीसीएल प्रबंधन के साथ हुई कॉर्पोरेट मीटिंग

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्‍यालय में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की प्रबंधन के साथ कॉर्पोरेट मीटिंग 6 जून को हुई। इसकी अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा ने की। इसमें सीसीएल के सभी एरिया के यूनियन के क्षेत्रीय सचिव और अध्यक्ष शामिल हुए। अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा।

आम्रपाली चंद्रगुप्त एवं मगध संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार साहू व जोगेंदर कुमार ने दोनों एरिया की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखा। सभी को संडे व पीएचडी देने की मांग की। पिछले संडे और पीएचडी में किए काम के वेतन भुगतान की बात कही।

मगध संघमित्रा क्षेत्र, आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के कामगारों के लिए हजारीबाग से ड्यूटी के लिए बस अभिलंब चलाने, समय पर सभी को प्रमोशन देने, महिला डॉक्‍टर और नर्स की दोनों एरिया में पोस्टिंग करने, कामगारों को अपने मन से किसी भी अस्पताल में रेफर करा ने की मांग रखी। सभी एरिया के नेताओं ने अपने एरिया की समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया।

प्रबंधन ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में सीसीएल के सभी क्षेत्र के एचआर, सभी विभाग के प्रमुख उपस्थित थे। महाप्रबंधक (एचआर) प्रतुल कुमार, यूनियन की ओर से यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार भी मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *