Ranchi: बेकाबू बस ने 2 को कुचला, मौके पर ही मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम

झारखंड
Spread the love

रांची। दुखद खबर आई है। राजधानी रांची में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रांची- हजारीबाग मुख्य मार्ग पर जुमारपुल से आगे गेतलातु इलाके में एक बेकाबू बस ने दो लोगों को कुचल दिया।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सड़क पर शव पड़े रहने से माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। गुस्साए लोगों ने रांची- हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

लोगों का आरोप था कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, ताकि सड़क जाम हटाया जा सके और यातायात सामान्य हो सके।

फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सड़क जाम के कारण रांची- हजारीबाग मार्ग पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। कई यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230