Ranchi; इस तस्कर को 5 साल की कठोर कारावास और 50,000 रुपए जुर्माना

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। इंसान को गुनाहों की सजा भोगनी पड़ती है। शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त 5 की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में बसंत साहू को दोषी ठहराते हुए 5 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने दोषी बसंत साहू पर 50,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जुर्माना राशि का भुगतान नहीं करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त दो साल की जेल काटनी होगी।

बसंत साहू अपनी गिरफ्तारी की तिथि से ही लगातार न्यायिक हिरासत में था। यह मामला 5 फरवरी 2023 का है। चान्हो थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बसंत साहू को धर दबोचा था।

तलाशी के दौरान, अभियुक्त के टेंपो में दो बंडलों में 3 किलो 700 ग्राम गांजा छुपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया।

पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि बरामद गांजा लोहरदगा बाजार स्थित एक चाय दुकान में रखा जाता था, और बाद में उसे बुढ़मू क्षेत्र में सप्लाई किया जाता था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK