रांची। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए ) के सदस्यों की बैठक 22 मई को एसोसिएशन कार्यालय मे राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से परिवहन दर बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
उपस्थित सदस्यों ने कहा कि श्रमिकों की मजदूरी बढ़ने साथ ही डीजल के दाम में माल ढुलाई की लागत बढ़ जाने से परिवहनकर्ता को घाटे में माल ढोना पड़ रहा है। इसलिए सभी सदस्यों ने कहा कि बुकिंग फ्रेट में बढ़ोतरी करना मजबूरी है। नई दर ग्राहकों को जल्दी ही सूचित कर दी जाएगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कोई भी ट्रांसपोर्टर अब बढ़ी हुई दर में माल की बुकिंग करेंगे। बैठक में राजकिशोर सिंह, रविन्द्र दुबे, दीपक सिंह, एमपी सिंह, विनय सिंह, एसबी सिंह, रिंकू सिंह, दिनेश चौबे, उदय सिंह आदि उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

