अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर वन विभाग ने की कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगांवा गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर वन विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई की। रेंजर प्रमोद कुमार के निर्देश पर पहुंची विभागीय टीम ने अवैध आरा मिल को उखाड़ कर जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार मझिगांवा गांव में बिना अनुमति के आरा मिल संचालित होने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद विभागीय अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आरा मिल में लगे उपकरणों को जब्त कर लिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से लकड़ी कटाई एवं आरा मिल संचालन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से वन संरक्षण कानून का पालन करने की अपील की है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230