रांची जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में 15 दिवसीय रांची जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ धुर्वा के सेक्‍टर-2 स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय हुआ। झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक डॉ अजय झा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इस प्रशिक्षण शिविर में मलखंब, योग, खो-खो, कबड्डी, आत्या-पात्या एवं बैडमिंटन खेल से संबंधित बेसिक कौशल की जानकारी प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएगी। इस प्रशिक्षण शिविर में रांची जिले के किसी भी कोटि के विद्यालय,  महाविद्यालय, क्लब, ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक खिलाड़ी समय पर आकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

यह प्रशिक्षण शिविर 6 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे से सुबह 8.30 बजे तक मुख्य प्रशिक्षक अजय झा, वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार, संजय कुमार, शुभम सिंह, सोहन कुमार, खुशबू तिवारी, निखिल कुमार एवं सुनील कुमार महतो की देखरेख में चलेगा।

प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन एक सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिविर के समापन पर सभी खिलाड़ियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *