रांची। बड़ी खबर आई है, आसमान से बरस रही आग को लेकर स्कूलों के लिए आदेश जारी हुआ है। सभी विद्यालयों से इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने मई-जून माह में पड़ने वाली भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सभी श्रेणी के स्कूलों को सुबह में पहले खोलने तथा दोपहर 12 बजे से पहले बंद करने निर्देश दिए हैं।
निदेशक ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी हीट वेब एडवाइजरी का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
साथ ही स्कूलों में बाहरी शारीरिक गतिविधियां जैसे खेलकूद आदि के आयोजन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
स्कूलों में पेयजल एवं छाया की व्यवस्था करने तथा लू से बचाव को लेकर बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मियों को जागरुक करने को कहा है।
निदेशक ने स्कूलों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय के भी निर्देश दिए हैं।
इधर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड में लगातार बढ़ते तापमान, भीषण गर्मी एवं लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

