रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा ने हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के समीप पौधों का वितरण किया गया। मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। इनमें आम, जामुन, लीची, पीपल एवं नीम के पौधे प्रमुख रूप से शामिल थे।
मंच के सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच पौधारोपण ही एक प्रभावी समाधान है। मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर शाखा के सदस्यों और उपस्थित लोगो ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनीश सरावगी, सुमित अग्रवाल, प्रियांशु मोदी, यश अग्रवाल, साहिल पोद्दार, कौशल अग्रवाल, उत्सव जालान, तरेश अग्रवाल, शुभम मोदी, देवांश पोद्दार आदि मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

