सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न

झारखंड
Spread the love

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रों एवं विभागों को किया गया सम्मानित

रांची। सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने की। मौके पर महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक, राजभाषा नोडल अधिकारी और कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में उप-प्रबंधक (राजभाषा) दिविक दिवेश ने गत तिमाही में संचालित राजभाषा कार्यक्रमों, योजनाओं एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया।तिमाही प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग, प्रगति एवं सुधार के विभिन्न पहलुओं की समग्र समीक्षा की गई।

अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) ने कहा कि राजभाषा हिंदी हमारे प्रशासनिक कार्यों को सरल, सहज और प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है। यदि हम अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता दें, तो ना केवल राजभाषा नीति के उद्देश्यों की पूर्ति होगी, बल्कि संगठन में संवाद और कार्य निष्पादन भी अधिक प्रभावी होगा।

निदेशक ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रयोग करना मात्र एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा के समान है, क्योंकि इससे हमारी सांस्कृतिक अस्मिता एवं राष्ट्रीय एकता सुदृढ़ होती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से हिंदी के प्रयोग को एक नियमित कार्य-संस्कृति के रूप में अपनाने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान विगत तिमाही में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन, नवाचार एवं अनुकरणीय प्रयासों के लिए कल्याण विभाग, सामान्य प्रशासन और प्रणाली विभाग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त बोकारो एवं करगली क्षेत्र, कथारा क्षेत्र, ढोरी क्षेत्र, कल्याण एवं सेवाएं विभाग, मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध विभाग, सुरक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास विभाग, औद्योगिक अभियंत्रण विभाग, भूगर्भ विभाग, श्रम शक्ति विभाग, समाधान सेल व भर्ती विभाग को प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *