हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, मात्र इस बात के लिए मारी थी गोली

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के बेड़ो थाना अन्तर्गत मधुपुर अखड़ा के पास 9 जुलाई, 2026 को रविन्द्र मुंडा (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबध में बेड़ो थाना में मामला दर्ज किया गया था। मृतक घाघरा बरटोली का रहने वाला था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्ग दर्शन में कांड उदभेदन के लिए बेड़ो पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का उद्भेदन किया गया।

कांड में फिरार मुख्य आरोपी प्राथमिक अभियुक्त विकाश मुंडा (पिता-सोमरा मुंडा, उर्फ लेटी मुंडा) को विधिवत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं तीन अदद जिंदा गोली को बरामद किया गया है।

पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए विकास मुंडा हवाई फायरिंग करना चाहता था। हालांकि, मृतक रविन्द्र मुंडा के द्वारा इनको मना किया जा रहा था। इससे इनलोगों में विवाद हो गया। उसके बाद रविन्‍द्र को गोली मार दी गई।

विदित हो कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्त को पूर्व में विकाश महतो (पिता सुखराम महतो), विजय मुंडा (पिता- बुलु मुंडा) दोनों सा०- मधुपुर घाघरा, थाना बेड़ो, जिला-रांची को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। कांड के अन्य पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार,  पुलिस निरीक्षक उत्तम कुमार उपाध्याय, बेडो थाना प्रभारी कफील अहमद, पु०अ०नि० उत्तम कुमार पासवान, अनिल टोप्पो, शौकत अली भी शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *