अवैध बालू कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, टिप्पर व ट्रैक्टर जब्त

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ गढ़वा ज‍िले की धुरकी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक टिप्पर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, धुरकी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से बालू उत्खनन कर उसके परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध बालू लदे एक टिप्पर एवं एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है।

थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि मामले की सूचना खनन विभाग को भी दे दी गई है। संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और बालू परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से बालू का उत्खनन या परिवहन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अवैध खनन की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230