सीसीएल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण एवं वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सीसीएलमें ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत गांधीनगर स्थित एसटीसी में पौधारोपण एवं जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रीता तिवारी, श्रीमती नीरू हंजूरा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सीसीएल कर्मी, कर्मियों के परिजनों और मंडल की सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 200 पौधों का वितरण भी किया गया।

वितरित पौधों में आयुर्वेदिक, फलदार एवं पुष्पीय पौधे शामिल थे। सदस्यों ने आसपास के लोगों के बीच पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रत्येक व्यक्ति से पौधारोपण एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा, ‘विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान मातृत्व और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सुंदर प्रयास है। हम सभी को एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।’

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी एवं अर्पिता महिला मंडल की सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *